logo In the service of God and humanity
Stay Connected
Follow Pujya Swamiji online to find out about His latest satsangs, travels, news, messages and more.
     
H.H. Pujya Swami Chidanand Saraswatiji | | Ram Navami Blessings
36801
post-template-default,single,single-post,postid-36801,single-format-standard,edgt-core-1.0.1,ajax_fade,page_not_loaded,,hudson-ver-2.0, vertical_menu_with_scroll,smooth_scroll,side_menu_slide_from_right,blog_installed,wpb-js-composer js-comp-ver-7.5,vc_responsive

Ram Navami Blessings

Mar 30 2023

Ram Navami Blessings

श्रद्धा, शौर्य और आस्था का महासंगम राम नवमी पर्व की देशवासियों को शुभकामनायें! भगवान श्री राम जी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज का संदेश – भगवान श्रीराम एक आदर्श चरित्र है। उन्होंने पद-प्रतिष्ठा से परे जीवन जिया, उनका सम्पूर्ण जीवन मानवीय आदर्शें से युक्त हैं। * श्री राम जी का नैतिकता से युक्त अलौकिक व्यक्तित्व उनके जीवन को और उदात्त बनाता है। श्रीराम जी का संपूर्ण जीवन ही लोक कल्याण को समर्पित रहा है। उनके जीवन का लक्ष्य था समाज में सत्य और न्याय को स्थापित करना और इसके लिए उन्होंने जो मूल्य चुने और जो आदर्श स्थापित किये वे अद्भुत हैं।

भगवान श्री राम के प्राकट्य दिवस पर आइए हम खुद से पूछें, क्या श्रीराम जी के आदर्शो ने हमारे अंदर जन्म लिया है? क्या हमारे हृदय में दिव्यता का संचार हुआ है? रामनवमी केवल भगवान श्रीराम जी का अवतरण दिवस ही नहीं है बल्कि यह एक पवित्र दिन है जब हम स्वंय को तलाशे और तराशे। अद्भुत महिमा है प्रभु श्री राम की। धन्य हैं हम भारतवासी! हमारे आराध्य भगवान श्री राम हैं.

Share Post