Ram Navami Blessings
श्रद्धा, शौर्य और आस्था का महासंगम राम नवमी पर्व की देशवासियों को शुभकामनायें! भगवान श्री राम जी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज का संदेश - भगवान श्रीराम एक आदर्श चरित्र है। उन्होंने पद-प्रतिष्ठा से परे जीवन जिया, उनका सम्पूर्ण जीवन मानवीय आदर्शें से युक्त हैं। * श्री राम जी का नैतिकता से युक्त अलौकिक व्यक्तित्व उनके जीवन को और उदात्त बनाता है। श्रीराम जी का संपूर्ण जीवन ही लोक कल्याण को समर्पित रहा है। उनके जीवन का लक्ष्य था समाज में सत्य...