World Creativity and Innovation Day
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने आज विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस के अवसर पर पर्यावरण, प्रकृति और धरा के संरक्षण का संदेश देते हुये कहा कि अपनी रचनात्मकता और नवाचार को सतत विकास और इस दुनिया को बेहतर बनाने हेतु लगाये ताकि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सके। विश्व रचनात्मकता और नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नये विचारों, नये निर्णयों और रचनात्मक सोच के माध्यम से अपनी इस धरा, दुनिया और सम्पूर्ण ब्रह्मण्ड को बेहतर बनाने और सतत विकास लक्ष्यों...
