Message on World Parents Day
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने विश्व अभिभावक दिवस के अवसर पर दुनिया भर के सभी माता-पिता द्वारा अपने बच्चों की जा रही सेवा और परिश्रम की सराहना करते हुये कहा कि माता-पिता बच्चों का पालन-पोषण कर उन्हें सुरक्षा और संस्कार देकर सुखद भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वामी जी ने कहा कि अभिभावकों द्वारा किये जा रहे आजीवन बलिदान, प्रेम, त्याग और सामंजस्यपूर्ण पारिवारिक माहौल से ही संस्कार युक्त पीढ़ी का निर्माण होता है, जो न केवल परिवार या राष्ट्र बल्कि वैश्विक स्तर पर...
