Pujya Swamiji Visits Kedarnath Dham
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और बागेश्वर धाम सरकार श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी ने आज प्रातःकाल भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि तीर्थस्थलों के दर्शन का धार्मिक और पौराणिक महत्त्व है; दर्शन मात्र से सभी पाप समाप्त हो जाते हैं तथा आध्यात्मिक मुक्ति मिलती है। चार धाम यात्रा न केवल एक धार्मिक यात्रा है, बल्कि उत्तराखंड के लिये एक महत्त्वपूर्ण सांस्कृतिक और पर्यटन का अद्भुत केन्द्र भी है, जो पूरे भारत और दुनिया...
